अजय शर्मा नगर निगम भोपाल की मतदाता-सूची की शिकायतों की जाँच करेंगे
भोपाल
मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सेवानिवृत्त आईएएस अजय शर्मा को नगरपालिक निगम भोपाल के आम निर्वाचन-2021 की मतदाता-सूची के संबंध में प्राप्त शिकायतों एवं ज्ञापनों की जाँच के लिये प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।
राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने बताया है कि शर्मा नगरपालिक निगम भोपाल की मतदाता-सूची का पर्यवेक्षण एवं गहन जाँच 18 से 20 फरवरी तक कर तीन दिवस में जाँच प्रतिवेदन आयोग को देंगे।
Source : Agency

पाठको की राय